31 मार्च 2021 - 12:05
अगर अमरीका अपने वचनों का पालन करे तो हम भी वापस आ जाएंगेः रूहानी

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर अमरीकी, प्रतिबंधों से पहले वाले काल में वापस आ जाए तो हम भी उसी दिन से अपने वचन पूरे करने लेंगे।

डाक्टर हसन रूहानी ने बुधवार को मंत्री परिषद की बैठक में कहा कि प्रतिबंध, ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध बहुत बड़ा अत्याचार है जिसे हटाया जाए।  उनका कहना था कि अगर इरादा मज़बूत हो तो अमरीका, केवल एक ही दिन में प्रतिबंध को हटा लेगा।  अगर एसा होता है तो हम भी अपने वचनों को पूरा करेंगे।

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि प्रतिबंध के मामले में अमरीका पूरी तरह से दोषी है और इसमें किसी को कोई शंक नहीं है।  ईरान के राष्ट्रपति का कहना था अमरीकियों ने ट्रम्प के काल में ग़ैर क़ानूनी और अमानवीय का करते हुए आर्थिक प्रतिबंध लागू किये जिन्होंने देश की जनता को बहुत से चीज़ों से वंचित कर दिया।

उन्होंने अमरीका की पूर्व की सरकार की ग़लत कार्यवाहियों की निंदा करते हुए स्पष्ट किया कि उन्होंने खाद्य पदार्थों और दवाओं तक को प्रतबंधित कर रखा है।  ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि इस हिसाब से ट्रम्प सरकार, अमरीकी इतिहास में और स्वयं अमरीकी जनता के लिए सबसे बुरी सरकार सिद्ध हुई।

हसन रूहानी ने अमरीका की नई सरकार को संबोधित करते हुए कहा कि तुम आतंकवादी कार्यवाहियों को जारी रखे हुए हो।  तुमने हमारे पैसे को आज भी सीज़ कर रखा है जिसे हमारे हाथों तक पहुंचने नहीं दे रहे हो।

ईरान के राष्ट्रपति ने देश के गणतंत्रा दिवस के बारे में कहा कि लोकतंत्र, इस्लाम और ईरान वे तीन चीज़ें हैं जिनसे इस्लामी गणतंत्र व्यवस्था अस्तित्व में आई है।